Add To collaction

जनसंख्या दिवस

विश्व जनसंख्या दिवस

विश्व जनसंख्या दिवस हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता हैं। इस दिन की शुरुआत 11 जुलाई 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा की गई थी, उस वक्त विश्व की जनसंख्या लगभग 5 अरब थी।इस जनसंख्या की ओर ध्यान देते हुए 11 जुलाई 1989 को विश्व जनसंख्या दिवस की घोषणा की गई। दुनिया भर में तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण आने वाली समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन को मनाया जाता हैं। आज विश्व की जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही हैं, जिससे हम सभी के सामने अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, अधिक जनसंख्या के लिए अधिक संसाधनों की आवश्यकता होती हैं,इसे विकसित देश तो आसानी से दे देते हैं, परंतु विकासशील देशों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं, परंतु फिर भी जरूरतों की पूर्ति नहीं हो पाती। हमारे सामने अनेक प्रकार की समस्याएं जैसे बेरोजगारी की समस्या, आवास के लिए कृषि योग्य भूमि पर घर बनाए जा रहे हैं,और वनों की कटाई की जा रही हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा हैं, और दूसरी ओर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी हो रही हैं, जनसंख्या की तीव्र गति से वृद्धि  के कारण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन भी तीव्र गति से हो रहा हैं। आज मानव तेजी से प्रगति कर रहा हैं, नए नए आविष्कारों ने मनुष्य को पूरी तरह बदल दिया हैं, प्रसिद्ध कवि  बालकवि बैरागी जी का नारा तो आपने अवश्य ही सुना होगा "हम दो हमारे दो" अस्पताल हो या सार्वजनिक स्थान सभी जगह यह नारा लिखा हुआ मिलता हैं। इस नारे ने परिवार नियोजन के लिए जनसंख्या पर रोक के लिए एक अलग ही काम किया हैं, इस नारे  ने लोगों को सीख भी दिया हैं, इस नारे के तहत लोग अपना परिवार अच्छे से चला सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में समय बदला, पीढ़ी बदली और लोग जागरूक हुए हैं, अब लोग अपना परिवार नियोजन काफी सोच-समझकर करते हैं। गैरेट हार्डिन का कहना हैं" कि एक सीमित दुनिया केवल  सीमित जनसंख्या को मदद कर सकती हैं इसलिए जनसंख्या वृद्धि अंततः शून्य के बराबर होनी चाहिए।" हम सभी ने मिलकर जनसंख्या को जल्द ही नियंत्रित नहीं किया तो इसे विकास के स्थान पर, विनाश का स्थान लेने अधिक देर नहीं लगेगी।  हम सभी मिलकर इस दिन जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम लोगों के सामने रखें और लोगों को समझाएं।

                शिवम रामटेक्कर
                बालाघाट, मध्यप्रदेश

   7
1 Comments

Miss Lipsa

26-Aug-2021 06:45 AM

Wah

Reply